Quotes on life in hindi
Quotes on life in hindi: आज हमने इस आर्टिकल में 50+ लाइफ कोट्स हिंदी भाषा में (life quotes in hindi) लिखे हैं। लाइफ कोट्स को पढ़ने से हमें जीवन में कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। इसके अलावा लाइफ कोट्स (life quotes) हमारे जीवन जीने के ढंग को भी बेहतर बनाते हैं।
हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा हिंदी भाषा में लिखे गए लाइफ कोट्स (life quotes) आपको अवश्य पसंद आयेंगे और यदि आपको ये लाइफ कोट्स पसंद आते हैं तो आप इन्हें अपने मित्रों एवं परिजनों के साथ अवश्य शेयर करेंगे। बेस्ट लाइफ कोट्स हिंदी में (Best quotes on life in hindi) इस प्रकार से हैं–
1. आवश्यक नहीं है कि जीवन में सदेव बुरे कर्मों के कारण ही दर्द सहने को मिले, कई बार जरूरत से ज्यादा अच्छे होने की भी कीमत चुकानी पड़ती है।
2. दर्द दो प्रकार के होते हैं.. एक आपको तकलीफ देता है.. एक आपको बदल देता है।
3. किसी के साथ बुरा उतना ही करो, जब स्वयं पर आए तो बरदाशत कर सको।
4. बहुत पीड़ा होती है उस समय जब हम किसी पर अंधे की तरह भरोसा करे और वो हमें महसूस करा दे कि हम वाकई में अंधे थे।
5. डिग्री रद्दी के भाव बिक जाती है, जब जिंदगी इंटरव्यू लेना शुरू करती है।
6. विचारों को पढ़कर बदलाव नहीं आता है, विचारों पर चलकर ही बदलाव आता है।
7. जीवन कठिन तब लगता है जब हम स्वयं को बदलने की बजाए परिस्थियों को बदलने का प्रयास करते हैं।
8. दुःख तब होता है, जब आपको एहसास हो कि आप जिसे महत्व दे रहे हैं, उसकी नजरों में आपका कोई महत्व ही ना हो।
9. इस दुनिया में वो इंसान ही सबसे मजबूत है जिसके ख्वाब भी टूटे, सपने भी टूटे, दिल भी टूटा और अपने भी रूठे फिर भी कहे मैं ठीक हूं आप बताओ।
10. जिंदगी में एक ही उसूल रखो यारी में गद्दारी नहीं और गद्दारों से यारी नहीं।
11. जो बदला जा सके उसे बदलो, जो बदला ना जा सके उसे स्वीकार करो, जो स्वीकार ना किया जा सके उससे दूर हो जाओ, लेकिन खुद को हर हाल में खुश रखो।
12. पहाड़ चढ़ने वाला व्यक्ति झुककर चलता है और उतरने वाला अकड़कर चलता है, कोई अगर झुककर चल रहा है मतलब ऊंचाई पर जा रहा है और कोई अकड़कर चल रहा है, मतलब नीचे जा रहा है।
13. हमेशा शांत रहे जीवन में खुद को बहुत मजबूत पाओगे क्योंकि लोहा ठंडा रहने पर ही मजबूत होता है, गर्म होने पर तो कोई भी आकार में बदल दिया जाता है।
14. बुरा समय आपको जिंदगी के उन सभी सच का सामना करवाता है, जिनका आपको अच्छे समय में ख्याल तक नहीं आता।
15. समय कभी भी किसी का सदा एक जैसा नहीं रहता, उन्हें भी रोना पड़ता है जो दूसरों को रुलाते हैं।
16. किसी ने घड़े से पूछा कि तुम इतने ठंडे क्यों हो? घड़े ने उत्तर दिया, जिसका अतीत भी मिट्टी और भविष्य भी मिट्टी, उसे किस बात पर गर्मी होगी।
Read also: Best positive thoughts in hindi
17. रिश्तों के बाजार में वह व्यक्ति हमेशा अकेला रह जाता है, जो दिल और जुबान से साफ होता है।
18. सुना है तेरे सामने सब हार जाते हैं ऐ जिंदगी....!! फिर तू कभी Election क्यों नहीं लड़ लेती है...!!
19. जिंदगी वह हिसाब है जिसे पीछे जाकर सही नहीं किया जा सकता इसलिए आज में सुधार करो और पुरानी बातों को अनुभव की तरह इस्तेमाल करो।
20. मानव तो हर स्थान पर सदैव ही दिखेंगे परंतु मानवता आपको बहुत ही निम्न स्थानों पर ही नजर आएगी।
21. जीवन में सुखी होने के लिए दो शक्तियों की जरूरत होती है, एक सहन शक्ति और दूसरी समझ शक्ति।
22. हर कोशिश में शायद सफलता नहीं मिल पाती, लेकिन हर सफलता का कारण कोशिश ही होती है।
23. आपकी आखिरी उम्मीद आप खुद हो जब तक आप हो, उम्मीद कायम है।
24. जमाने की नजर में थोड़ा–सा अकड़कर चलना सीख ले ऐ दोस्त मोम जैसा दिल लेकर फिरोगे, तो लोग जलाते ही रहेंगे।
Read also: Buddha quotes in hindi
25. कभी भी हार मत मानो, क्योंकि क्या पता आपकी कामयाबी आपकी एक और कोशिश का इंतजार कर रही हो।
26. अगर जिंदगी में सुकून चाहते हो तो Focus अपने काम पर करो, लोगों की बातों पर नहीं।
27. कभी भी तोता मत बनो हमेशा बाज बनो, क्योंकि तोता बोलता बहुत है पर ऊंचा उड़ नहीं सकता पर बाज बिना बोले आसमान को चीर सकता है।
28. किस्मत सिर्फ मेहनत से बदलती है, बैठकर सोचते रहने से नहीं।
29. जो आज सपनों में है, वो कल हकीकत में भी होगा, अगर करोगे मेहनत, तो जो आज औकात में नहीं, कल वो जेब में होगा।
30. कभी अकेला चलना पड़े तो डरिए मत क्योंकि शिखर, शमशान और सिंहासन पर इंसान अकेला ही होता है।
Read also: Motivational quotes in hindi
31. निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए यह एक सोच ही काफी है, कि हमारे जीवन का सबसे अच्छा समय आना तो अभी बाकी है।
32. दुःख सदा पीछे की तरफ देखता है, चिंता सदा इधर–उधर देखती है, लेकिन विश्वास आगे की ओर ही देखता है।
33. रोना बंद करो और अपनी तकलीफों से खुद लड़ना सीखो क्योंकि साथ देने वाले भी शमशान से आगे नहीं जाते।
34. घमंड के लिए नहीं, लेकिन कभी–कभी आत्मसम्मान के लिए जिंदगी में कुछ लोगों का साथ छोड़ना पड़ता है।
35. जीवन की हर समस्या ट्रैफिक की लाल बत्ती की तरह होती है, यदि हम थोड़ी देर प्रतिक्षा कर लें तो वह हरी हो जाती है। धैर्य रखें, प्रयास करें, समय बदलता ही है।
36. हालात को ऐसा ना होने दे कि आप हिम्मत हार जाएं, बल्कि हिम्मत ऐसी रखें कि हालात हार जाएं।
37. सुख व्यक्ति के अहंकार की परीक्षा लेता है और दु:ख व्यक्ति के धैर्य की। दोनों में उत्तीर्ण व्यक्ति ही जीवन में सुखी होता है।
38. अपने बुरे समय में ईश्वर और समय दोनों पर विश्वास रखें क्योंकि समय कोयले को भी हीरा बना देता है और ईश्वर रंक को भी राजा बना देता है।
39. किनारा ना मिले तो कोई बात नहीं, दूसरों को डुबाके मुझे तैरना नहीं है।
40. भरोसा सब पर कीजिए लेकिन सावधानी से क्योंकि कभी-कभी खुद के दांत भी जीभ को काट लेते हैं।
41. प्रार्थना करते समय व्यक्ति का मंदिर में होना आवश्यक नहीं, परंतु व्यक्ति के मन में ईश्वर का होना अति आवश्यक है।
42. अगर कोई तुम्हे दु:खी करे तो बुरा मत मानना क्योंकि लोग उसी पेड़ पर पत्थर मारते हैं जिस पेड़ पर ज्यादा मीठे फल होते हैं।
43. जीवन में कभी किसी की भलाई व्यर्थ नहीं जाती, वह कब किस रूप में लौटकर आएगी ईश्वर ही जानता है।
44. अपना दर्द सबको न बताएं, मरहम एक–आधे घर में होता है, नमक घर–घर में होता है।
45. अहंकार सत्य को स्वीकार नहीं करता और सत्य जानने वाला कभी अहंकार नहीं करता।
46. ईमानदारी बड़ा महंगा शौक है, हर कोई नहीं पाल सकता।
47. लोगों की निंदा से परेशान होकर अपना रास्ता कभी मत बदलिए, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं साहस से मिलती है।
48. जिंदगी के इस रण में खुद ही कृष्ण और खुद ही अर्जुन बनना पड़ता है। रोज अपना ही सारथी बनकर जीवन की महाभारत को लड़ना पड़ता है।
49. केवल पैसों से आदमी धनवान नहीं होता, असली धनवान वो है जिसके पास अच्छी सोच, मधुर व्यवहार और सुंदर विचार होते हैं।
50. कर्म की गठरी बांध कर जग में फिरे इंसान, जैसा करे वैसा भरे विधि का यही विधान।
51. तमन्नाएं भी उम्र भर कम नहीं होंगी, समस्याएं भी कभी हल नहीं होंगी। फिर भी हम जी रहे हैं वर्षों से इस तमन्ना में, कि मुश्किलें जो आज हैं, शायद कल नहीं होंगी।
52. हमेशा हिम्मत रखो और आगे बढ़ो, ताने तो भगवान को भी मिलते हैं, तो आप तो एक इंसान हो।
53. खुशी के लिए काम करोगे तो खुशी नहीं मिलेगी, लेकिन खुश होकर काम करोगे तो खुशी जरूर मिलेगी।