Best Krishna quotes in hindi
*Best Krishna quotes in hindi*
"जो आने वाला है वो हमेशा गुजरे हुए कल से बेहतर होगा। यही सोच आपको जीवन में कभी निराश नहीं होने देगी।"
"बुरा करने का विचार आए, तो कल पर टालो... अच्छा करने का विचार आए, तो आज ही कर डालो..!!"
"धरती में जिस प्रकार मौसम में बदलाव आता है, उसी प्रकार जीवन में भी सुख–दु:ख आता जाता रहता है।"
"कौन कहता है कि इंसान खाली हाथ आता है और खाली हाथ जाता है, ऐसा नहीं है इंसान भाग्य लेकर आता है और कर्म लेकर जाता है।"
"सत्य कहो स्पष्ट कहो, कहो ना सुंदर झूठ, चाहे कोई खुश रहे, चाहे जाए कोई रूठ।"
"मुंह पर कड़वा बोलने वाले लोग कभी धोखा नहीं देते, डरना तो मीठा बोलने वालों से चाहिए।"
"इस आत्मा को शस्त्र काट नहीं सकते और न अग्नि इसे जला सकती है। जल इसे गीला नहीं कर सकता और वायु इसे सूखा नहीं सकती।"
"दुःख" बांटने से आधा होता है और "सुख" बांटने से दुगना होता है।
"कर्म का फल व्यक्ति को उसी तरह ढूंढ लेता है, जैसे कोई बछड़ा सैकड़ों गायों के बीच अपनी मां को ढूंढ लेता है।"
"स्वार्थ संसार का एक ऐसा कुआं है जिसमें गिरकर निकल पाना बड़ा कठिन होता है।"
"भाव बिना बाजार में, वस्तु मिले ना मोल, तो भाव बिना हरी कैसे मिले, जो हैं बहुत अनमोल।"
"वो हजारों मुश्किलें देखकर भी हंसते हैं, जिनकी रग–रग में श्री कृष्ण बसते हैं।"
"इंसान सफल तब होता है, जब वो दुनिया को नहीं बल्कि खुद को बदलना शुरू कर देता है।"
"उपवास हमेशा अन्न का ही क्यों? लोभ, लालच, चुगली, काम, क्रोध और गंदे विचारों का भी होना चाहिए।"
"जो व्यक्ति अपनी गलतियों के लिए खुद से लड़ता है, उसे कोई भी हरा नहीं सकता।"
"सब्र और सहनशीलता कमजोरी नहीं बल्कि ऐसी ताकत है जो सब में नहीं होती।"
"अहंकार उसी को होता है, जिसे बिना मेहनत के सब कुछ मिल जाता है। मेहनत से सुख प्राप्त करने वाला व्यक्ति दूसरों की मेहनत का भी सम्मान करता है।"
Read also: Quotes on life in english
Read also: Quotes on life in hindi
"आपके प्रत्येक कर्म का फल आपको किसी न किसी रूप में अवश्य प्राप्त होता है।"
"अच्छे के साथ बुरा भी उसके अच्छे के लिए ही होता है।"
"कई बार हमें लगता है कि सारे रास्ते बंद हो गए हैं, पर एक रास्ता हमेशा खुला रहता है वो जो हम खुद बनाते हैं।"
"जिस प्रकार अग्नि स्वर्ण को परखती है, उसी प्रकार संकट वीर मनुष्यों को।"
"समझदार व्यक्ति सिवाय ईश्वर के किसी और पर निर्भर नहीं रहता।"
Read also: Best positive thoughts in hindi
Read also: Buddha quotes in hindi
"अच्छे लोगों की कृष्ण परीक्षा बहुत लेता है, परंतु साथ नहीं छोड़ता और बुरे लोगों को कृष्ण बहुत कुछ देता है, परंतु साथ नहीं देता।"
"मित्रता में ही शक्ति है साहब, समर्थ को झुकाने की, वरना सुदामा में कहां ताकत थी, श्री कृष्ण से पैर धुलवाने की।"
"श्री कृष्ण कहते हैं कि जैसे फूलों के साथ कांटे मिलते हैं, वैसे ही जीवन में सुख के साथ दुःख भी मिलते हैं।"
"मन को इतना मजबूत बनाओ कि किसी भी प्रकार के व्यवहार से मन की शांति भंग न हो पाए।"
Read also: Motivational quotes in hindi
"रिश्ते बनाओ तो दिल से बनाओ क्योंकि दिमाग से तो षडयंत्र किए जाते हैं।"
"जिंदगी में कभी भी अपने आप पर घमंड मत करना क्योंकि पत्थर जब पानी में गिरता है तो अपने ही वजन से डूब जाता है।"
"सत्य कभी दावा नहीं करता कि मैं सत्य हूं लेकिन झूठ हमेशा दावा करता है कि सिर्फ मैं ही सत्य हूं।"
"निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को ना छोड़े क्योंकि लक्ष्य मिलते ही निंदा करने वालों की राय बदल जाती है।"
"जीवन में कुछ भी स्थाई नहीं है इसलिए स्वयं को अधिक तनावग्रस्त न करें, क्योंकि परिस्थितियां चाहे कितनी भी खराब हो, बदलेंगी जरूर।"
"जीवन का वास्तविक सुख दूसरों को सुख देने में है, उनका सुख छीनने में नहीं।"
"गीता का ज्ञान भुलाकर मानवता सदा ही हारी है, इसलिए संसार में आज भी महाभारत जारी है।"
"अगर आज बुरा है तो कल अच्छा भी होगा, काली रात के अंधेरे के बाद नया सवेरा भी होगा।"
"कर्म वह आइना है जो हमें हमारा असली चेहरा दिखाता है।"