Buddha quotes in hindi – गौतम बुद्ध कोट्स इन हिंदी
Buddha quotes in hindi: आज हमने इस आर्टिकल में गौतम बुद्ध के प्रेरणा दायक विचार लिखे हैं। गौतम बुद्ध और उनके विचारों के बारे में तो हम सभी जानते हैं। गौतम बुद्ध के विचार प्रेम, मानवता, सच्चाई, शांति आदि से संबंधित होते हैं, जो किसी भी मनुष्य के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। गौतम बुद्ध के इन्ही विचारों के कारण अनेकों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया भी है, जिसके परिणामस्वरूप उन लोगों का जीवन सुधर गया।
हम आशा करते हैं कि इन विचारों को पढ़ने के पश्चात आपके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा और यदि गौतम बुद्ध के अनमोल विचार आपको अच्छे लगें, तो आप इन्हें अन्य लोगों के साथ अवश्य शेयर करें। गौतम बुद्ध के प्रेरणा दायक विचार (Buddha quotes in hindi) इस प्रकार से हैं–
चंद्रमा की तरह बादलों के पीछे से निकलो और फिर चमक जाओ।
तीन चीजें दीर्घ काल तक छिप नहीं सकती: सूर्य, चंद्रमा और सत्य।
जीवन केवल उसका ही सुधरेगा, जो आँख बंद होने से पहले आँख खोल लेगा।
एक पल एक दिन को बदल सकता है, एक दिन एक जीवन को बदल सकता है और एक जीवन इस दुनिया को बदल सकता है।
सच्चा प्रेम बंधनों में बाँधता नहीं, बंधनों से आजाद करता है।
बुराइयों से दूर रहने के लिए अच्छाई का विकास कीजिए और अपने मन को अच्छे विचारों से भर लीजिए।
आप केवल वही खोते हैं, जिससे आप चिपक जाते हैं।
इस संसार में सभी को अपने ज्ञान का अहंकार है परंतु किसी को भी अपने अहंकार का ज्ञान नहीं है।
खोए हुए तो हम स्वयं है और ढूंढते है परमात्मा को।
चिंता करोगे तो भटक जाओगे, चिंतन करोगे तो भटके हुए मन को रास्ता दिखाओगे।
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। उसके पश्चात जीत सदैव तुम्हारी होगी, इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।
हमेशा याद रखें कि बुरा कार्य अपने मन में बोझ रखने के समान होता है।
हार मत मानो, क्योंकि शुरुआत हमेशा सबसे कठिन होती है।
जूनून जैसी कोई आग नहीं है, नफरत जैसा कोई दरिंदा नहीं है, मूर्खता जैसी कोई जाल नहीं है और लालच जैसी कोई धार नहीं है।
तृष्णा की नदियाँ मनुष्य को बहुत प्यारी और मनोहर लगती हैं। जो इनमें नहाकर सुख खोजते हैं, उन्हें बार-बार जन्म, मरण और बुढ़ापे के चक्कर में पड़ना पड़ता है।
चाहे आप जितने पवित्र शब्द पढ़ लें या बोल लें, वो आपका क्या भला करेंगे जब तक आप उन्हें उपयोग में नहीं लाते?
गुस्से को अपने भीतर रखना ऐसा ही है, जैसे आप जहर तो स्वयं पियें और किसी दूसरे व्यक्ति के मरने की आशा करें।
पुष्प की सुगंध वायु के विपरीत कभी नहीं जाती, परंतु मनुष्य के सद्गुण की महक सब ओर फैल जाती है।
जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती, मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।
स्वास्थ सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा संबंध है।
मोह बंधन ही सभी दुखो की जड़ है।
जीवन मिलना भाग्य की बात है, मृत्यु होना समय की बात है, पर मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहना ये कर्मों की बात है।
Read also: Motivational quotes in hindi
कोई मेरा बुरा करे वह कर्म उसका, मैं किसी का बुरा न करूं यह धर्म मेरा।
हमारा दिमाग ही हमारा मित्र और हमारा शत्रु होता है।
कोई भी व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है, अपने जन्म से नहीं।
प्रशंसा और आलोचना दोनों स्वीकार करें, क्योंकि एक फूल को उगने में सूरज और बारिश दोनों लगते हैं।
सभी प्राणियों पर दया का भाव रखो क्योंकि यही सच्चा धर्म है।
यदि हम अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं तो फिर चिंता करने की क्या आवश्यकता, और यदि समस्या का कोई समाधान ही नहीं तो फिर उस समस्या की चिंता करने से कोई लाभ नहीं है।
पवित्र हृदय सबसे उत्तम तीर्थ होता है।
हजार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है, लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है, वही सच्चा विजयी है।
यदि आप दूसरों के लिए दिया जलाते हैं, तो यह आपके मार्ग को भी रोशन कर देता है।
भविष्य के स्वप्न में मत खोओ और भूतकाल में मत उलझो, केवल वर्तमान पर ध्यान दो। जीवन में खुश रहने का यही एक सही मार्ग है।
कोई भी व्यक्ति सिर मुंडवाने से, या फिर उसके परिवार से, या फिर एक जाति में जन्म लेने से संत नहीं बन जाता। जिस व्यक्ति में सच्चाई और विवेक होता है, वही धन्य है, वही संत है।
मंजिल या लक्ष्य तक पहुँचने से ज्यादा महत्वपूर्ण, अच्छे से यात्रा करना होता है।
गृहस्थ को चाहिए कि वह किसी प्राणी की हिंसा न करे, चोरी न करे, असत्य न बोले, शराब आदि मादक पदार्थों का सेवन न करे, व्यभिचार से बचे और रात्रि में असमय भोजन न करे।
तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, तुम अपने क्रोध द्वारा दंड पाओगे।
हमें अपने द्वारा की गयी गलतियों की सजा तुरंत भले ना मिले, पर समय के साथ कभी न कभी अवश्य मिलती है।
अच्छे कर्म करके उसे भूल जाना एक महान व्यक्ति की पहचान होती है।
एक जलते हुए दीपक से हजारों दीपक रौशन किए जा सकते हैं, फिर भी उस दीपक की रौशिनी कम नहीं होती। उसी प्रकार खुशियाँ बाँटने से बढ़ती है, कम नहीं होती।
बुद्धिमान चुप रहते हैं, समझदार बोलते हैं और मूर्ख बहस करते हैं।
पढ़ना कभी भी बंद ना करें, क्योंकि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती।
जो व्यक्ति थोड़े में ही खुश रहता है सबसे अधिक खुशी उसी के पास होती है।
पूरी दुनिया में अँधेरा चाहे जितनी ताकत लगा ले, लेकिन एक मोमबत्ती की रौशनी तक को मिटा नहीं सकता।
क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी व्यक्ति पर फेंकने की नीयत से पकड़े रहने के समान है, इसमें आप ही जलते हैं।
झरना बहुत शोर मचाता है, सागर गहरा और शांत होता है।
अज्ञानी व्यक्ति एक बैल के समान है। वह ज्ञान में नहीं, आकार में बड़ता है।
सबसे अँधेरी रात अज्ञानता है।
ताकत की आवश्यकता तभी होती है, जब कुछ बुरा करना हो वरना दुनिया में सब कुछ प्राप्त करने के लिए प्रेम ही काफी है।
जैसे ठोस चट्टान हवा से नहीं हिलती, उसी प्रकार बुद्धिमान व्यक्ति प्रशंसा या आरोपों से विचलित नहीं होता।
सत्य के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति से केवल दो ही गलतियाँ होती है, या तो वह पूरा रास्ता तय नहीं करता है, या फिर इसकी शुरुआत ही नहीं करता है।