Vilom shabd - a se shuru hone wale vilom shabd
जिन शब्दों का अर्थ एक–दूसरे के विपरीत होता है, विलोम शब्द कहलाते हैं। विलोम का अर्थ होता है विपरीत या उल्टा। इसके अलावा विलोम शब्द को विपर्यायवाची, प्रतिलोमार्थक और विलोमार्थक शब्द के नाम से भी जाना जाता है।
विलोम शब्द प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं और यह हिंदी व्याकरण में महत्वपूर्ण स्थान भी रखते हैं। इसलिए अ से शुरु होने वाले विलोम शब्द (a se shuru hone wale vilom shabd) आपके अध्ययन हेतु निम्नलिखित इस प्रकार से हैं–
अ अक्षर से शुरु होने वाले विलोम शब्द (a se shuru hone wale vilom shabd)
शब्द — विलोम
1. अच्छा — बुरा
2. अकाल — सुकाल
3. अगला — पिछला
4. अथाह — छिछला
5. अंदर — बाहर
6. अधम — उत्तम
7. अंत — आदि
8. अंतरंग — बहिरंग
9. अवाक् — सवाक्
10. अंतर्द्वंद्व — बहिर्द्वंद्व
11. अल्पज्ञ — बहुज्ञ
12. अदृश्य — दृश्य
13. अभिशाप — वरदान
14. अधिमूल्यन — अवमूल्यन
15. अनंत — अंत
16. अस्त्रीकरण — निरस्त्रीकरण
17. अस्थिर — स्थिर
18. अकंटक — कंटकित
19. अभिप्रेत — अनभिप्रेत
20. अक्षत — विक्षत
21. अति — अल्प
22. अस्तित्व — अनस्तित्व
23. अधोमुखी — ऊर्ध्वमुखी
24. अस्त — उदय
25. अनायास — सायास
26. अर्हता — अनर्हता
27. अधोगामी — ऊर्ध्वगामी
28. अधिक — कम
29. अभिज्ञ — अनभिज्ञ
30. अभिमुख — प्रतिमुख
31. अनुलोम — प्रतिलोम/विलोम
32. अविस्मरणीय — विस्मरणीय
33. अवनि — अम्बर
34. अवनति — उन्नति
35. अंधकार — प्रकाश
36. अग्रज — अनुज
37. अथ — इति
38. अग्नि — जल
39. अपकार — उपकार
40. अक्षम — सक्षम
41. अपशकुन — शकुन
42. अनुराग — विराग
43. अध्यवसाय — अनध्यवसाय
44. अल्प — प्रचुर
45. अद्यत — अनुद्यत
46. अशक्त — सशक्त
47. अनागत — विगत
48. अनुकूल — प्रतिकूल
49. अधिकृत — अनधिकृत
50. अवनत — उन्नत
51. अनिवार्य — वैकल्पिक
52. अंतर्मुखी — बहिर्मुखी
53. अवलम्ब — निरालम्ब
54. अर्पण — ग्रहण
55. अनुक्रिया — प्रतिक्रिया
56. आरोह — अवरोह
57. अचल — चल
58. अच्युत — च्युत
59. अपव्यय — मितव्यय
60. अवर — प्रवर
61. अविचल — विचल
62. अभ्यास — अनभ्यास
63. अकर्मक — सकर्मक
64. अनुग्रह — विग्रह
65. अल्पमत — बहुमत
66. अपराध — निरपराध
67. अधुनातन — पुरातन
68. अग्र — पश्च
69. अमित — परिमित
70. अधूरा — पूरा
71. अनुमत — अननुमत
72. असीम — ससीम
73. असंभव — संभव
74. अल्पायु — दीर्घायु
75. अत्यधिक — स्वल्प
76. अक्रूर — क्रूर
77. अभिसरण — अपसरण
78. अशन — अनशन
79. अपमान — सम्मान
80. अमृत — विष
81. अर्वाचीन — प्राचीन
82. अहिंसा — हिंसा
83. अज्ञ — विज्ञ
84. अमावस्या — पूर्णिमा
85. अगम — सुगम
86. अपना — पराया
87. अर्थ — अनर्थ
88. अतिवृष्टि — अनावृष्टि
89. अर्जन — वर्जन
90. अभ्यस्त — अनभ्यस्त
91. अक्षर — क्षर
92. अन्वय — अनन्वय
93. अमीर — गरीब
94. अपेक्षा — उपेक्षा
95. अनिवार्य — ऐच्छिक
96. अल्पसंख्यक — बहुसंख्यक
97. अलभ्य — लभ्य
98. अनाथ — सनाथ
99. अतिथि — अतिथेय
100. अवकाश — अनवकाश
101. अमर — मर्त्य
102. अनुरक्ति — विरक्ति
103. अपचय — उपचय