10 lines about Jungle in hindi
जंगल वह स्थान है जहां लाखों जंगली जीव रहते हैं। यह जंगली जीव भोजन के लिए पेड़ पौधों या फिर अन्य जंगली जानवरों पर निर्भर होते हैं। आज हमने इन्ही जंगली जानवरों के घर अर्थात् जंगल पर 10 पंक्तियों का निबंध लिखा है। हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा लिखी गई जंगल पर 10 पंक्तियां आपको अवश्य पसंद आएंगी।
1. जंगल लाखों जीव जंतुओं का घर है।
2. जंगल में लाखों पेड़ पौधे होने के कारण इसमें रहने वाले जंगली जीव सुरक्षित रहते हैं।
3. जंगल साफ सुथरी वायु प्रदान करता है।
4. जंगल का राजा होने की उपाधि शेर के पास है।
5. जंगल में सबसे बड़ा जानवर हाथी होता है।
6. अमेज़न जंगल विश्व का सबसे बड़ा जंगल है। यह जंगल दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है।
7. अंतरराष्ट्रीय वन दिवस प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है।
8. भारत में वन क्षेत्र की दृष्टि से मध्य प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। दूसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश और तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ है।
9. जंगल में पाए जाने वाले मुख्य जानवर इस प्रकार से हैं- हिरण, शेर, बाघ, लोमड़ी, भालू, तेंदुआ, चीता, बंदर, हाथी आदि।
10. जंगल विश्व में सभी जगह पाए जाते हैं।
Read also: 10 lines on delhi in hindi
Read also: 10 lines on child labour in hindi
Read also: 10 lines on hindi diwas in hindi