10 lines about Ganga river in hindi
गंगा नदी भारत की सबसे प्रमुख नदियों में से एक है। गंगा नदी के किनारे भारत के अनेक शहर बसे हुए हैं। गंगा नदी की अनेकों सहायक नदियां भी हैं और इसके अलावा गंगा नदी भारत की राष्ट्रीय नदी भी है। गंगा नदी पर 10 पंक्तियां इस प्रकार से हैं-
1. गंगा नदी भारत में बहने वाली सबसे बड़ी नदी है।
2. गंगा नदी की कुल लंबाई 1569 मील अर्थात् 2525 किलोमीटर है।
3. भारत के अलावा गंगा नदी बांग्लादेश में भी बहती है जहां इसे पदमा के नाम से जाना जाता है।
4. गंगा नदी का उद्गम उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से होता है।
5. गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है।
6. गंगा और उसकी सहायक नदियां भारत के अनेक राज्यों की भूमि को उपजाऊ बनाती है।
7. गंगा नदी के किनारे बसे शहर इस प्रकार हैं- हरिद्वार, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, पटना, कोलकाता।
8. गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
9. गंगा नदी को सन् 2008 में भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया।
10. यमुना, रामगंगा, घाघरा, सोन, गोमती, कोसी, गंडक आदि गंगा नदी की सहायक नदियां हैं।