10 lines on solar system in hindi
हमारा सौरमंडल बहुत विशाल एवं अद्भुत है। हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह हैं जिसमें से हमारी पृथ्वी भी एक है। इतने विशाल एवं अद्भुत सौरमंडल पर कुछ पंक्तियां इस प्रकार से हैं-
1. हमारे सौरमंडल में ग्रहों की संख्या आठ है।
2. सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है जबकि सबसे छोटा ग्रह बुध है।
3. सौरमंडल के आठ ग्रह क्रमशः इस प्रकार से हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण।
4. शुक्र ग्रह को पृथ्वी की बहन भी कहा जाता है। इसके अलावा शुक्र सबसे गर्म ग्रह भी है।
5. सौरमंडल का एकमात्र तारा सूर्य है जिसमें 71% हाइड्रोजन, 26.5% हिलियम और अन्य तत्व 2.5% हैं।
6. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट और 20 सेकेंड लगते हैं।
7. सूर्य के सबसे निकट का ग्रह बुध है जबकि वरुण सबसे दूर का ग्रह है।
8. सूर्य की परिक्रमा सबसे जल्दी बुध करता है। बुद्ध केवल 88 दिनों में सूर्य की परिक्रमा कर लेता है।
9. पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 365 दिन और 6 घंटे लगते हैं जबकि पृथ्वी अपने अक्ष पर 27 किलोमीटर प्रति मिनट की गति से घूमती है और अपने अक्ष पर एक चक्कर लगाने में पृथ्वी को लगभग 24 घंटे का समय लगता है।
10. केवल शुक्र और अरुण सौरमंडल में दो ऐसे ग्रह हैं जो सूर्य की परिक्रमा पूर्व से पश्चिम की ओर करते हैं। यही कारण है कि इन दोनों ग्रहों में सूर्योदय पश्चिम दिशा से होता है और सूर्यास्त पूर्व दिशा से होता है।
11. पृथ्वी का केवल एक ही उपग्रह है जिसे चंद्रमा कहा जाता है। सौरमंडल में सबसे अधिक उपग्रह बृहस्पति ग्रह के हैं।
12. परिक्रमा करते समय पृथ्वी की सूर्य से दूरी परिवर्तित होती रहती है। पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट 3 जनवरी को होती है जबकि सबसे दूर 4 जुलाई के दिन होती है।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
*Hindi Range * ने आपके लिए कुछ खास 🎁भेजा है
*नीचे दी गई रेड लाइन को क्लिक करें*🙏
👇👇👇👇
Read also: मेरा विद्यालय पर हिंदी में निबंध
Read also: समय का महत्व पर निबंध
Read also: खरगोश पर हिंदी में निबंध