-->

10 lines on sparrow bird in hindi

इस पृथ्वी पर अनेक प्रकार के जीव रहते हैं जिनमें से कुछ जीव बहुत छोटे परंतु बहुत प्यारे होते हैं। इन्ही जीवों की श्रेणी में हमारी प्यारी चिड़िया भी आती है। 

चिड़िया जिसे आप बचपन से अपने आसपास देखते आए होंगे परंतु आज खेतों में कीटनाशकों के उपयोग आदि के कारण से इस नन्ही और प्यारी चिड़िया का जीवन संकट में आ गया है। यही कारण है कि इनकी जनसंख्या लगातार घटती जा रही है। आज हमने चिड़िया पर 10 पंक्तियों का निबंध लिखा है जो इस प्रकार से है-

1. चिड़िया बहुत छोटी और प्यारी होती है।

2. चिड़िया के पंखों का रंग भूरा, काला और सफेद होता है।

10 lines on sparrow bird in hindi
10 lines on sparrow bird in hindi

3. चिड़िया सर्वाहारी होती हैं इसलिए ये भोजन में अनाज, फल, बीज और कीड़े आदि खाती है।

4. चिड़िया की औसत आयु 3 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक होती है।

5. एक चिड़िया का औसतन वजन 24 से 40 ग्राम होता है।



6. पूरे विश्व में चिड़िया की 26 प्रजातियां हैं जिसमें 5 प्रजातियां अकेले भारत में पाई जाती हैं।

7. चिड़िया सामाजिक जीव होती है इसलिए यह समूह में रहती है।

8. चिड़िया में नर और मादा की पहचान उनके पंखों के रंग के आधार पर की जा सकती है।



9. चिड़िया 46 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से उड़ सकती है।

10. चिड़िया हमेशा मनुष्य के आसपास ही रहती है जिससे उसे निरंतर भोजन मिलता रहे।