10 lines about Peacock in Hindi
मोर एक बहुत ही सुन्दर पक्षी है जो देखने में बहुत ही आकर्षक होता है। मोर की सुंदरता में तब और भी अधिक वृद्धि हो जाती है जब वह वर्षा के मौसम में अपने पंख फैलाता है। सभी को आकर्षित करने वाले मोर पर 10 पंक्तियां निम्नलिखित इस प्रकार से हैं-
1. मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
2. मोर को राष्ट्रीय पक्षी होने का दर्जा सन् 1963 में दिया गया था।
![]() |
10 lines about Peacock in Hindi |
3. मोर देखने में बहुत आकर्षक होते हैं।
4. इनके पंख इनके आकर्षक होने का मुख्य कारण होते हैं।
5. मोर के पंखों का रंग नीला और हरा होता है।
6. मोर मुख्य रूप से केवल भारत, श्रीलंका, म्यांमार, इंडोनेशिया और अफ्रीका में पाये जाते हैं।
7. मोर की औसत आयु लगभग 10 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक होती है।
8. मोर का भोजन फल, अनाज, कीड़े-मकौड़े, सांप आदि होते हैं।
9. मोर बारिश के मौसम में नाचता हुआ अत्यंत ही मनमोहक लगता है।
10. मोर समूह बनाकर रहना पसंद करते हैं।
Read also: 10 lines about dog in Hindi
Read also: 10 lines about Park in Hindi