10 lines about dog in hindi
कुत्ता एक चौपाया (चार पैरों वाला) जानवर है, जिसे घरों में सबसे अधिक पाला जाता है। कुत्ता वफादार जानवर होने के अलावा उतना ही समझदार भी होता है। इसकी सूंघने और सुनने की क्षमता अद्भुत होती है, जिसके कारण कई लोग इसे घर की सुरक्षा हेतु भी पालते हैं। वफादार और समझदार जानवरों की श्रेणी में गिने जाने वाले कुत्ते पर 10 पंक्तियां इस प्रकार से हैं-
1. कुत्ता एक चतुर जानवर होता है।
2. कुत्ता का रंग मुख्य रूप से काला, सफेद और भूरा होता है।
3. कुत्ता एक सर्वाहारी जीव होता है।
4. कुत्ते का जबड़ा और पंजे बहुत मजबूत होते हैं।
5. कुत्तों और भेड़ियों का डीएनए (DNA) 99% समान होता है इसलिए इसे भेड़ियों का वंशज माना जाता है।
6. कुत्ते के 13 प्रकार के रक्त समूह (Blood group) होते हैं।
7. कुत्ते की सुनने और सूंघने की शक्ति बहुत अच्छी होती है।
8. कुत्ते भागने में भी बहुत तेज होते हैं।
9. कुत्ते की औसत आयु 10 से लेकर 13 वर्ष तक होती है।
10. कुत्ते को लोग घर की सुरक्षा हेतु पालते हैं।
Read also: 10 lines about Park in Hindi
Read also: 10 lines on Potato in Hindi