-->

खरगोश के बारे में रोचक जानकारियां / Information about Rabbit in Hindi

खरगोश के बारे में रोचक जानकारियां / 

Information about Rabbit in Hindi

1. खरगोश एक प्यारा जानवर है जो लेपोरीडी फैमिली से संबंध रखता है और सामाजिक होने के कारण झुंड में रहना पसंद करता है।

2. खरगोश के शरीर की संरचना की बात करें तो आमतौर पर खरगोश की लंबाई 35-45 सेंटीमीटर के बीच होती है। मगर कुछ खरगोश की ऐसी प्रजातियां भी हैं जो 35 सेंटीमीटर से छोटी या फिर 45 सेंटीमीटर से बड़ी होती है। उदाहरण के लिए Pygmy rabbit (पीगमी खरगोश) जिसकी लंबाई  सिर्फ 20 सेंटीमीटर होती है। इसी प्रकार दुनिया में खरगोश की एक प्रजाति है Flemish Giant Rabbit जिसकी लंबाई 76 सेंटीमीटर तक होती है और यह खरगोश की सबसे बड़े आकर वाली प्रजाति भी है।

Information about Rabbit in Hindi
About Rabbit in Hindi

3. एक व्यस्क खरगोश का वजन औसतन 2 किलोग्राम होता है और जब खरगोश पैदा होता है तब उसका वजन ज्यादा से ज्यादा 113 ग्राम ही होता है। नए पैदा हुए खरगोश के बच्चे का वजन जीवित रहने के लिए 40 ग्राम होना आवश्यक है।

4. खरगोश के सुनने की क्षमता काफी अच्छी होती है और वे इंसानों से अधिक फ्रीक्वेंसी वाली आवाज को सुनने में सक्षम होते हैं। खरगोश 360 Hz से लेकर 42000 Hz तक की फ्रीक्वेंसी वाली आवाज बड़ी आसानी से सुन सकते हैं। इनके कानों की लंबाई 10 सेंटीमीटर तक हो सकती है और इनके कानों की एक खास बात और है कि इनके कान एक दूसरे से स्वतंत्र होकर कार्य करते हैं जिससे ये कम समय में किसी भी ध्वनि की दिशा का पता लगा लेते हैं।



5. अगर खरगोश की आंखों की बात करें, तो ये 360 डिग्री के कोण तक देख सकते हैं मगर इनके देखने की क्षमता ज्यादा अच्छी नहीं होती है। इसके बावजूद भी वे रंगो में फर्क करने में समर्थ होते हैं। हालांकि, खरगोश लाल रंग को देखने में अधिक सक्षम नहीं होते हैं लेकिन वो हरा, नीला और पीला रंग को देख सकते हैं।

Read also: Essay on Lion in hindi

Read also: Essay on Titli in Hindi

6. खरगोश के बच्चे को Kit या Kitten कहा जाता है, जबकि नर खरगोश को buck और मादा खरगोश को Does कहा जाता है।

7. मादा खरगोश का गर्भकाल लगभग 1 महीने का होता है और वह एक बार के गर्भकाल में 1 से लेकर 12 बच्चों को जन्म देती है। जन्म के समय से 2 सप्ताह बाद ही खरगोश के बच्चों की आंखें खुलती हैं और 8 सप्ताह तक उन्हें अपनी मां के दूध की आवश्यकता होती है।



8. Rabbit food in Hindi - खरगोश पूर्ण रूप से शाकाहारी होते हैं और ये घास के साथ फल और सब्जियां भी खा सकते हैं।

Read also: kutte par nibandh

Read also: Hathi par nibandh

9. Rabbit kitne saal jeeta hai - पालतू खरगोश का औसतन जीवन काल 8-12 वर्ष का होता है जबकि जंगली खरगोश का जीवन काल सिर्फ 1-2 वर्ष का ही होता है। सबसे अधिक जीवित रहने वाला खरगोश ऑस्ट्रेलिया का Flopsy था जो 18 साल और लगभग 11(10.75) महीने तक जीवित रहा था।

10. खरगोश के मुंह में 28 दांत होते हैं जिनमें 16 ऊपर की तरफ और 12 नीचे की तरफ होते हैं। इन 28 दांतों में से 4 incisors teeth (दांत) होते हैं। खास बात यह है कि खरगोश के दांत हर हफ्ते 2mm तक बढ़ सकते हैं।

11. खरगोश की हृदय गति 120-150 बीट प्रति मिनट होती है और खरगोश एक मिनट में 30-60 बार श्वसन की प्रक्रिया पूरी कर सकता है।

12. खरगोश 24 घंटे में 8.4 घंटे सोने में बिताता है और 6-8 घंटे खाना खाने में लगा देता है।

13. खरगोश अधिक से अधिक 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ सकता है। इनके दौड़ने की एक खूबी यह है कि ये अपने शिकारियों से बचने के लिए टेढ़ा मेढ़ा दौड़ते हैं।

14. विश्व में खरगोश सबसे ज्यादा नॉर्थ अमेरिका में पाए जाते हैं जबकि अंटार्टिका एक ऐसा महाद्वीप है जहां एक भी खरगोश नहीं है।

# rabbit food in hindi
# rabbit kitne saal jeeta hai