-->

Essay on titli in hindi (तितली पर निबंध हिंदी में)

तितली को आपने अक्सर फूलों के पास घूमते हुए देखा होगा और उस दृश्य को देखकर आपको बहुत प्रसन्नता भी हुई होगी। तितली के शरीर में अनेक रंग होते हैं इसलिए इसे देखते रहने का मन भी करता रहता है। यह कीट प्रजाति से आती है और ज्यादातर फूलों के आस-पास रहना ही पसंद करती है। 

Essay on titli in hindi
Essay on Butterfly in Hindi


Essay on titli in hindi
तितली पर निबंध हिंदी में
पुरे विश्व में एक से एक सुंदर जानवर, कीट और पंक्षी पाये जाते है जिनमे से तितली एक है। तितली एक ऐसी जीव है जो दिखने में काफी मनमोहक होती है। इसका वैज्ञानिक नाम  Rhopalocera है। यह अपना भोजन फूलों द्वारा प्राप्त करती है। तितली लगभग दुनिया के हर जगह पाई जाता है और साथ ही दिन में निकलना पसंद करती है।

तितली हर रंग में पाई जाती है और हम अपने बचपन से ही तितलियों के पीछे भागते-भागते और उनकी कहानी सुनते बड़े हुए हैं। जिन कहानियो में तितली उडी बस पर चढ़ी कविता काफी लोकप्रिय है। तितली के पीछे भागते भागते हमें उनके जीवन के बारे में जानने का मन होगा इसलिए आइये तितली के जीवन चक्र के बारे में जानते हैं।



*1-अंडा* - तितली के जीवन चक्र में अंडा सबसे पहले आता है। मादा तितली अंडे पत्तियों के निचले भाग पर देती है।

*2- कैटरपिलर लार्वा*- अंडे कुछ दिनों बाद फुट जाते है जिसमे से कैटरपिलर लार्वा निकलता है जो पेड़ो की पत्तियों को खाकर बड़ा होता है।

*3-प्यूपा* - कुछ समय बाद कैटरपिलर लार्वा के चारो ओर कड़ा खोल बन जाता है जिसे प्यूपा कहते है।



*4- तितली*- जब प्यूपा पूरी तरह से विकसित हो जाता है तब वो प्यूपा टूटने लगता है जिसमे से एक खूबशूरत तितली निकलती है।

दुनिया मे बहुत प्रकार की तितलियां पायी जाती जिसमे से 1400-1500 तक की किस्म की तितलियां भारत में पाई जाती हैं।

तितलियां फूलो का रस पीकर बड़ी होती है। तितलियों की सुघने व देखने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है। दुनिया के कई शोध तितलियों के ऊपर हुए हैं जिसमे पाया गया है कि तितलियों में दिमागी छमता बहुत अधिक होती है।

पिछले 40-45 वर्षों में तितलियों की 41% आबादी ख़तम हो चुकी है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो पूरी दुनिया से इनका वजूद ही खत्म हो जायेगा। तितलियों की संख्या कम होने का कारण दुनिया के तापमान में आने वाले परिवर्तन की वजह से है। जैसे-जैसे धरती से पेड़ो की कटाई हो रही है वैसे वैसे धरती का तापमान बदल रहा है कभी ज्यादा गर्मी होती है तो कभी ज्यादा सर्दी और कभी सुख पड़ता है तो कभी ज्यादा बारिश जिसका प्रभाव तितलियों पर पढता है और जिसके कारण तितलियां धीरे-धीरे बिलुप्त हो रही है।

Facts about butterfly in hindi(तितली के बारे में रोचक तथ्य)


*1* तितलियां शाकाहारी होती है। वो अपने जीवन भर फूलो का रस पीकर बड़ी होती है।

*2* जब भी तितलियां अंडे देती है उनके अंडे में  एक चिपचिपा पदार्थ लगा होता है जिससे अंडे पत्तियो पर चिपके रहते हैं।

*3* तितलियों पराबैंगनी किरणें भी देख सकती हैं क्योंकि इनकी आंखों में 6000 लेंस होते हैं।

*4*अगर गति की बात की जाए तो तितलियां 12 मील से लेकर 24 मील प्रति घंटा की गति से उड़ सकती है।

*5* तितलियां अपने पैरों से भोजन का स्वाद चखने में सक्षम होती हैं।

*6* तितलियां ज्यादातर गर्म क्षेत्र में रहना पसंद करती है इसलिए ये अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महादीप पर पाई जाती हैं।

*7* तितलियों के अंडे टूटने का समय उस क्षेत्र के तापमान पर निर्भर करता है कभी ये अंडे कुछ हफ़्तों में और कभी साल भी लग जाते हैं।

*8* नर कैटरपिलर लार्वा का आकार नर तितली से 100 गुणा अधिक होता है।


दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 

*Hindi Range * ने आपके लिए कुछ खास 🎁भेजा है
*नीचे दी गई रेड लाइन को क्लिक करें*🙏

👇👇👇👇